डॉ. भार्गव मल्लप्पा द्वारा स्थापित यह संगठन देशभर में नि:स्वार्थ सेवा, मानवीय सहायता और जमीनी स्तर पर सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करेगा
नई दिल्ली, 28 मई (आरएनएस)। डॉ. भार्गव मल्लप्पा द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कल्याण संगठन अखिल सेवक समाज काउंसिल (्रस्स्ष्ट) का गुरुवार को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और मीडिया जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु योगी धनंजय गिरी, डॉ. भार्गव मल्लप्पा और सी. श्रीनिवासन ने सहभागिता की तथा समाज सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी धनंजय गिरी ने भारतीय संस्कृति और हिंदू दर्शन में निष्काम सेवा की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है और समाज में करुणा, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और वसुधैव कुटुंबकम जैसे मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है। निष्काम सेवा के सिद्धांत पर आधारित ्रस्स्ष्ट का उद्देश्य देशभर में सामाजिक कल्याण, मानवीय सहायता, सामुदायिक विकास और जनसेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करना है। कार्यक्रम के दौरान संगठन ने अपने विजन और मिशन की भी घोषणा की, जिसमें समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी के माध्यम से नागरिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। काउंसिल ने कहा कि वह जमीनी स्तर के समुदायों और कल्याणकारी सहायता प्रणालियों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने का प्रयास करेगी। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ऐसे समर्पित सामाजिक सेवा मंचों की आवश्यकता पर जोर दिया, जो व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर मानवीय सहायता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें काउंसिल ने शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्थान और मानवीय सहायता से जुड़े अपने भविष्य के रोडमैप और आगामी पहलों की जानकारी साझा की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

