लखनऊ 28 मई (आरएनएस)। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे एक स्लीपर बस गोंडा से यात्रियों लेकर दिल्ली जा रही थी। पुलिस ने बताया कि सुबह के समय बस चालक को नींद की झपकी आई जिससे माइल स्टोन 83 किमी पर चालक अचानक गाड़ी से नियत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक स्टेयरिंग के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे। जिस ट्रक से बस टकराई उसमें चावल भरा हुआ था और वह लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ करहल अजय सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सभी घायलों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद 35 घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीजीआई सैफई भेजा गया। स्टेयरिंग में फंसे चालक 43 वर्षीय रामजीवन निवासी महाखारपुर राघवपुर बस्ती को पुलिस ने हाइड्रा की मदद से बाहर निकालने के बाद पीजीआई भेजा। वहां चिकित्सक ने चालक व एक यात्री 35 वर्षीय रामनरेश निवासी सिजयल टपरा, थाना तरबगंज जनपद गोंडा को मृत घोषित कर दिया। शवों को थाना सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं परवेज अहमद गांव बेदीपुर जनपद बस्ती, मोहित निवासी दुर्जनपुर गोंडा, राज कुमार गांव इमेला जनपद गोंडा, रामगोपाल गांव हटकटी चौहानपुरा जनपद गोंडा, राम शंकर निवासी दुर्जनपुर गोंडा, आशीष तिवारी गांव पूरे ब्राह्मण बाराबंकी, सुशीला गांव संतोषीपुरवा गोंडा, सपना गांव दीमरा शेखपुर जनपद गोंडा, देवी प्रसाद तिवारी गांव टडक्की पक्की गोंडा, संतोष, रजनी निवासी गांव सेमरा शेखपुर गोंडा, संजू निवासी दुर्जनपुर गोंडा, शिवानी निवासी बंदराह गोंडा, मनीषा निवासी परशुपुरा जनपद बस्ती, जगदंबा प्रसाद तिवारी निवासी बगहीपुरवा परहेटा गोंडा, धर्मपाल यादव निवासी पंडितपुरा खोजनपुर गोंडा सहित करीब 35 यात्री घायल हुए। कई यात्रियों को मामूली चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

