प्रयागराज 29 May, (Rns) । 28 मई की रात तेज आंधी के साथ चमक-गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी-बारिश ने प्रयागराज समेत प्रतापगढ़ और कौशांबी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी से तीनों जनपदों में मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। दर्जनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में पेड़ जमींदोज हो गए तो टिन-छप्पर घरों से उड़ गए, वहीं कई जगह कच्चे घर भरभराकर गिर गए। बिजली के खंभे उखड़ गए जिससे बिजली आपूर्ति भी ठंप हो गई।
प्रतापगढ़ और कौशांबी में गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हुई। इस दौरान आंधी में सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल जड़ से उखड़ गए। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो गए।-कुछ कच्चे मकान भी गिर गए। लोग दहशत से घर के बाहर आ गए। तीनों जिलों में प्रशासनिक टीम क्षेत्र में भ्रमण पर है। आंधी-बारिश में नुकसान का जायजा ले रही है।
आंधी-बारिश में कौशांबी के दूनी का पुरवा मजरा पूरब शरीरा में कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घर के अंदर बच्चों संग सो रही 26 वर्षीय मंगर सरोज, चार वर्षीय बेटी श्वेता व तीन वर्षीय बेटे अनुभव की मलबे में दबकर मौत हो गई। सिराथू तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में टिनशेड की चपेट में आने से 50 वर्षीय चंद्रभवन की मौत हो गई

