New Delhi 29 may, (Rns) /- कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। गुरुवार देर रात बेंगलुरु लौटने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया। सीएम पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे के अंदर सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच गए। नई दिल्ली प्रवास के दौरान सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के साथ दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को ख्वाहिशों की लिस्ट सौंपी। सिद्धारमैया ने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए पार्टी हाईकमान से बड़ा पद मांगा।
बता दें कि सीएम पद से इस्तीफे के बदले कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को केंद्रीय नेतृत्व में बड़ा पद देने का ऑफर किया है। कांग्रेस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने और एआईसीसी में बड़ा पजद का ऑफर किया है। हालांकि सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद यह स्पष्ट कह दिया है कि वह न तो राज्यसभा जाएंगे, और ना ही राष्ट्रीय राजनीति में ही उनकी कोई रुचि है। सिद्धारमैया के इनकार के बावजूद कांग्रेस में उनको राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आने के लिए मनाने की कोशिश में लगी हुई है।

