देहरादून 29 मई (आरएनएस)। श्री पंचायती हनुमान मंदिर समिति ने शुक्रवार को सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी संजय कुमार गर्ग को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाकाल सामाजिक संस्था से गौरव जैन, अग्रवाल समाज के संरक्षक सुनील अग्रवाल, ब्राह्मण सभा के शशिकांत शर्मा, ललित शर्मा, अविकांत शर्मा, एमकेपी इंटर कॉलेज की शिक्षिका किरण सिंह, सनातनी समिति मातृशक्ति संगठन से मीनू डिडान, माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बीडी सेमवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

