प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। रेलवे सुरक्षा बल ने रामबाग स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर लोकल पानी की बोतलें बेचने वाले तीन लोगों को पकड़ा।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास से साउथ मलाका निवासी दिलीप गुप्ता को 36 अमानक पानी की बोतलें बेचते हुए पकड़ा गया। दूसरी ओर प्लेटफार्म संख्या-5 और 6 पर स्थित स्टॉल से 264 बोतलों के साथ अनिल कुमार जायसवाल और गोपाल केसरवानी को पकड़ा गया। इसके अलावा एक व्यक्ति ट्रेन संख्या 12792 में भी पानी बेचते हुए मिला। आरोपितों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

