मंत्री नन्दी ने नैनी, सांसद एवं विधायक फूलपुर ने सहसों एवं प्रमुख सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण
प्रयागराज। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 05 जून से 21 जून के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील के अनुसार पूरे जनपद में ”एक पेड़ मां के नामÓÓ वृहद अभियान के अन्तर्गत मा0 कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नैनी स्थित ददरी में नगर निगम के द्वारा विकसित की गयी स्मृति वाटिका में पौधरोपण किया तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगो को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किए जाने तथा उनकी देखभाल व सुरक्षा भी किए जाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंत्री नन्दी के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार यादव व अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। तत्पश्चात मंत्री ने ग्रामीण स्टेडियम धनुहा का भी निरीक्षण किया तथा स्टेडियम के किनारे-किनारे पर वृक्षारोपण कराये जाने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल व विधायक फूलपुर दीपक पटेल के द्वारा सहसों में कचनार के पौधे का रोपण किया गया।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल और विधायकन फूलपुर दीपक पटेल ने लोगो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक कोरांव राजमणि कोल* के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बसहरा वन ब्लॉक में 7000 पौधों का रोपण किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

