प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। डीएसए यलो और क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता मैं पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएसए मैदान पर शुक्रवार सुबह खेले गए मैच में डीएसए यलो ने 25 ओवर में चार विकेट पर 146 रन (हर्ष सिंह 37, श्रेयांश 31, दिव्यांश तिवारी 18, रौनक, अश्विन शौर्य सिंह, वासु एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए ग्रीन की टीम 23.3 ओवर में 145 रन (अश्विन शौर्य सिंह 68, हर्ष 22, आराध्य टंडन 3/41, दिव्यांश तिवारी, साहिल व हिमांशु एक-एक विकेट) पर सिमट गई। आराध्य टंडन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शाम को खेलगांव मैदान पर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स क्लब ने 23 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन (त्रिजल सिंह 35, अभय 32, चंचल 24 नाबाद, जैद 24, गर्वित सिंह 2/39, पूर्व चतुर्वेदी, पार्थराज पांडेय, रोहिताक्ष आनंद एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल बी की टीम 23 ओवर में 90 रन (कुशाग्र द्विवेदी 23, रौनक द्विवेदी 12, सुभांशु 3/03, त्रिजल सिंह 2/15, नितेश कुमार 1/12) पर सिमट गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

