प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरुरत है, आने वाली पीढ़ी को जीवित रहने के लिए शुद्ध आक्सीजन मिले इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं व परिवार के सदस्य की भांति उसकी देखभाल करें। वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहे तापमान को भी हम इन्हीं पेड़-पौधों के जरिये नियंत्रित कर सकते हैं। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ‘विश्व पर्यावरण दिवसÓ पर सपरिवार पौधारोपण करने के पश्चात व्यक्त किये।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, प्रकृति हमारा घर है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है। धरती पर पेड़ के बिना मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है। पेड़ से हमें न सिर्फ ऑक्सीजन मिलता है बल्कि तमाम जीवनदायक चीजें मिलती हैं। इसीलिए पेड़ को ‘धरती का फेफड़ाÓ भी कहा जाता है।
प्रवर डाक अधीक्षक चिराग मेहता ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाना हम सबका दायित्व है। सहायक निदेशक अल्पेश शाह, सहायक निदेशक रितुल गाँधी और वारिस व्होरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

