प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग सामान्य का समापन समारोह शनिवार को सम्पन्न होगा।
प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मुरारजी त्रिपाठी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यहां से लगभग 26 किलोमीटर दूर गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में पिछले 22 मई से संघ का यह आवासीय प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है जिसमे माध्यमिक, महाविद्यालय स्तरीय छात्र एवं तरुण व्यवसायी परिसर में रहकर अपना प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं।
सभी प्रशिक्षणार्थियों ने निर्धारित शुल्क प्रदान कर यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वर्ग मे काशी प्रांत के 27 जिलों के लगभग 400 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। इसमे 125 स्वयंसेवकों ने घोष वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
वर्ग का समापन समारोह वात्सल्य परिसर में शनिवार को शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में स्वयंसेवक 15 दिन की प्रशिक्षण अवधि में सीखे गए दंड युद्ध, ?दंड प्रहार नियुद्ध समता एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार आसन आदि का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

