चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय बाल संरक्षण गृह किशोर कर्वी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी किशोर संवासियों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए योगाचार्य संजय कुमार ने पेड़ लगाने, पानी बचाने, प्लास्टिक का उपयोग रोकने तथा साफ सफाई रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सह परिवीक्षा अधिकारी अंजना पौडवाल और प्रभारी वीर सिंह, राजीव कुमार, राहुल सिंह, अमित सोनी आदि मौजूद रहे। योगाचार्य ने योग दिवस की तैयारी के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास भी कराया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

