चित्रकूट 5 जून (आरएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर वादकारियों व आमजन को वातावरण सन्तुलित बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण सन्देश दिया। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि न्यायालय परिसर में आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व रखने वाली चित्रकूट की पावन धरा में कदम्ब के समूह में वृक्ष लगाकर कादम्बरी बगिया की शुरूआत की है। अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति के प्रति जवाबदेही है कि वह उससे मिल रहे लाभ को आगे आने वाली पीढी के लिये वृक्ष लगाकर ऋण चुकता करे। आज जो हम सांस ले रहे हैं वह भी पूर्वजों ने जो पेड लगाये थे उसकी बदौलत है। सभी जीव जन्तु व प्राणियों को पेड़ छाया प्रदान करते हैं। वाष्पोत्सर्जन के माध्यम से स्थानीय तापमान को कम करते हैं। जिससे ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव कम होता है। आज के समय में बढते हुये प्रदूषण के नियन्त्रण के लिये हर व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चैधरी ने बताया कि वृक्ष को लगाकर पर्यावरण को संन्तुलित किया जा सकता है। पेड़ धरती का अनमोल हिस्सा हैं। ये हवा को साफ करते हैं। छाया, फल और लकड़ी देते हैं। इस अवसर पर पद्माकरमणि त्रिपाठी पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय, अनुराग कुरील अपर जिला जज, गीता सिंह विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, राममणि पाठक अपर जिला जज, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज, नफीस खान वन क्षेत्राधिकारी, सुशील कुमार मिश्रा अध्यक्ष, विजय प्रकाश त्रिपाठी सचिव जिला बार एसोसिएशन, अशोक कुमार गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, नीरज कुमार मिश्राआदि अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी मौजूदद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

