चित्रकूट 5 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने विकासखण्ड मऊ के ग्राम पंचायत अहिरी में फलदार पौधों का रोपण कराया। कार्यक्रम उद्यान विभाग के सहयोग से हंस फाउण्डेशन द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अहिरी के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। उद्यान अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय ने किसानों से आवाहन किया कि कम से कम एक पेड अपनी मॉ के नाम अवश्य लगाये और उसकी देखभाल करें। विधायक ने हर व्यक्ति को एक पेड अवश्य लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में हंस फाउण्डेशन की तरफ से मुकेश तिवारी ने जनपद में कराये गये कार्यो का विवरण किसानों के मध्य रखा। इस अवसर उद्यान विभाग के शशांक कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

