चित्रकूट 5 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव के निर्देशन में अटल पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर एसएफआई कमलकांत शुक्ला, डीपीएम शिवा कुमार, सभासद शंकर प्रसाद यादव, राजा साहू, विनीत पयासी, राजकमल वर्मा, अनुज निगम,, शकुंतला देवी, राजेश पटेल आदि ने पौधरोपण किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

