चित्रकूट 5 जून (आरएनएस)। शहर के कुलीतलैया निवासी बाल सुधार गृह के शिक्षक राजबहादुर निषाद की पत्नी सरिता उर्फ रागिनी (25) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शिक्षक ने बताया कि 2020 में उसकी शादी मऊ के बंबुआ निवासी सरिता से हुई थी। ऑपरेशन से बच्चा होने के बाद जानकीकुंड अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर मायके से पिता देवराज व अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने व हत्या का आरोप लगाया। इसे लेकर अस्पताल में एक घंटे तक हंगामा हुआ। चैकी प्रभारी अंकुल कुमार व कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

