-नामजद रिपोर्ट दर्ज, हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस
चित्रकूट 5 जून (आरएनएस)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह बरामदे के पीछे में सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध रामनरेश कोटार्य की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के उदित उर्फ गुड्डू कोटार्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुत्र ने बताया कि गुरुवार रात सभी घर में सो रहे थे, पिता बरामदे में चारपाई पर थे। देर रात उदित ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोप है कि कुछ माह पूर्व उदित ने घर की बेटी से छेडख़ानी की थी। जिसकी रिपोर्ट मृतक ने थाने में दर्ज कराई थी। तभी से वह रंजिश मानता था। मामला कोर्ट में चल रहा है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर उदित के खिलाफ केस दर्ज कर दो टीमें गठित की गई हैं। आरोपी गांव से फरार है। थाना प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

