चित्रकूट 5 जून (आरएनएस)। शहर के कोतवाली के पास रेलवे स्टेशन मार्ग पर शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं व्यापारी की पत्नी से टप्पेबाजों ने सोने की चेन लूट ली। स्टेशन रोड निवासी दीपक गोयल की पत्नी ज्योति गोयल ने बताया कि सुबह छह बजे वह ओवर ब्रिज की ओर जा रही थीं। कोतवाली मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछा। तभी दूसरी बाइक पर दो और युवक आए और कोई लिक्विड सुंघा दिया। लिक्विड सूंघते ही वह अद्र्धबेहोश हो गईं। इसी दौरान बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। होश आने पर शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में दो बाइक पर चार युवक दिखे हैं। पीडि़ता ने उनकी पहचान की है। प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि दो टीमें टप्पेबाजों की तलाश में लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

