-मृतका के परिजनों ने धक्का देकर मारने का लगाया आरोप
चित्रकूट 5 जून (आरएनएस)। राजापुर क्षेत्र में गुरुवार शाम यमुना नदी में नहाते समय डूबी शायबा (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है।
कौशांबी के महेवा रामनगर निवासी मोहम्मद अरमान ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले प्रयागराज के अटाला निवासी शायबा से हुई थी। नानी के चालीसवें में परिवार के साथ महेवा आया था। गुरुवार शाम छह बजे सभी यमुना नहाने गए थे। कपड़े धोते समय शायबा गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने का प्रयास किया। नाविकों की मदद से बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां से राजापुर सीएचसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां परवीन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। पति ने ही नदी में धक्का दिया। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

