बस्ती 5 जून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह ने जनसेवा और मानवता का संदेश देते हुए जिला अस्पतालए महिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में कूलर और फलों का वितरण किया गया।शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों उनके तीमारदारों एवं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए तथा भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में 05ए महिला अस्पताल में 04एवं वृद्धाश्रम के लिए 02 कूलर उपलब्ध कराया जिससे लोगों को राहत मिल सके।विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवाए सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्म दिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल मंत्र है।विधायक ने अस्पताल प्रशासन एवं वृद्धाश्रम के जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अंत में रमवापुर पाठक निवासी मुन्ना जो 8 वर्षों से वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क वृद्धो का दाढ़ी बाल बनाने का कार्य कर रहे है उनका विधायक अजय सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं सहयोग राशि भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरैया विधायक प्रतिनिधि पं0 सरोज मिश्राए सीएमओ राजीव निगमएसीएमएस महिला अनिल कुमारए अधीक्षक खालिद सिद्दीकीए देवेंद्र पालएरविन्द्र सिंह उर्फ लाल बाबूए ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंहए अभिजीत सिंहए वीरेंद्र पालए कृष्ण चन्द्र सिंहए अवधेश सिंहए अमरनाथ सिंह भावेश पांडेयए संतोष विश्वकर्माए जयंत मिश्रए सिद्धांत मिश्रए शिवांश उपाध्यायए प्रेरित पालए हैप्पी सिंह सहित भाजपा पदाधिकारीए कार्यकर्ताए चिकित्सकए अस्पताल कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

