एकजुटता से निकलेगा समस्याओं का हल.उदयशंकर शुक्ल
बस्ती। शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता को केंद्र सरकार से 2011 से पूर्व नियुक्त उत्तर प्रदेश के 1ण्86 लाख शिक्षकों सहित देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों को इस संकट से निकालने हेतु अध्यादेश लाकर सेवा सुरक्षा करने की मांग की।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने शिक्षकों का आवाहन किया कि वे अपने हितों के लिये संघर्ष तेज करें और 5 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में पूरी ताकत से जुट जाय।बैठक में संघ ने सभी संगठनों को एक मंच पर आकर संयुक्त संघर्ष करने का आह्वान किया । महासंघ ने निर्णय लिया है कि शिक्षक अब शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई गैर.शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे। महासंघ द्वारा 5 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में सांसद और विधायक को ज्ञापन देकर विधानसभा तथा विधान मंडल में आवश्यक विधायी संशोधन बिल लाने और शिक्षक हितों की मांग की जाएगी।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अगर शिक्षक मुद्दे का समाधान नहीं किया जाएगा तो सितंबर माह में लखनऊ में एक महाआंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंहए तौआब अलीए अभय सिंह यादवए राज कुमार सिंहएशैल शुक्लाए विजय प्रताप वर्माए विनोद कुमार गौतमए पीयूष मौर्यए संतोष शुक्लाए ओम प्रकाश पाण्डेयए हरीश चौधरीए अभिषेक उपाध्यायए रजनीश मिश्राए उमा शंकर मणिए दिवाकर सिंहए राजेश कुमारए कन्हैयालालए रीता शुक्लाए विवेकानंद चौरसिया सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

