विश्व हिंदू महासंघ का त्रिदिवसीय अनुष्ठान शुरूए संतों की तपस्थली पर खाकीए खादी और जनशक्ति का अद्भुत समागम
डीआईजीए एसपी और प्रदेश महामंत्री ने कहा मानव सेवा का यह बस्ती मॉडल पूरे प्रदेश के लिए बनेगा उदाहरण
बस्ती 5 जून (आरएनएस)। जब संकल्प में प्रामाणिकता और नेतृत्व में निष्ठा होए तो आयोजन इतिहास बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ ऐतिहासिक नजारा पौराणिक और संतों की पावन तपोभूमि तपसी धाम में देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव को विश्व हिन्दू महासंघ ने किसी पारंपरिक उत्सव की तरह नहींए बल्कि एक महा.संकल्प के रूप में धरातल पर उतारा।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता और तपसी धाम के पूज्य महंत जय बक्श दास जी महाराज के दिव्य संरक्षण में शुरू हुए तीन दिवसीय महामहोत्सव के पहले ही दिन 289 युवाओं और समाजसेवियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम भी युवाओं के इस अभूतपूर्व उत्साह को देखकर दंग रह गईए जहाँ लोग कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षण विधि एवं कवि राम नरेश सिंह मंजुलए विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना और महंत जय बक्स दासए हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।रक्तदान शिविर का अवलोकन करने पहुंचे जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मानवीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। डीआईजी और एसपी बस्ती ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कहाए अक्सर जन्मदिन के आयोजनों में हो.हल्ला और तामझाम देखने को मिलता हैए लेकिन पूज्य महाराज जी के जन्मदिन पर बस्ती के युवाओं ने जो सेवा का मार्ग चुना हैए वह अनुकरणीय है। यह रक्त न जाने कितने असहाय और बीमार लोगों की रगों में दौड़कर उन्हें नया जीवन देगा। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने लखनऊ से विशेष तौर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का पूरा जीवन ही राष्ट्र और सनातन को समर्पित हैए उनके जन्मदिन पर इससे सुंदर उपहार कुछ और नहीं हो सकता।इस विशाल आयोजन की सफलता के पीछे विश्व हिंदू महासंघ और सनातन रक्षा वाहिनी की महीनों की सूक्ष्म प्लानिंग और ग्राउंड वर्क साफ दिखाई दिया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी और सनातन रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने सुबह से ही मोर्चा संभाल रखा था। बालकृष्ण सिंह बबलूए सौरभ चतुर्वेदीए अमरजीत सिंहए विजय शंकर शुक्ला और सुनील मिश्रा ने आगंतुकों की अगवानी और भोजन.पानी की व्यवस्था संभाली। राजकुमार उर्फ मंटू चौधरीए अंकित सिंहए समर प्रताप सिंहए शिवम त्रिपाठीए रत्नेश पालए महेश हिंदुस्तानीए सतीश पाण्डेय ष्पप्पूष्ए अर्पण श्रीवास्तव औरं उज्जवल सिंह ने यह सुनिश्चित किया कि भीषण गर्मी के बावजूद किसी भी रक्तदाता को कोई असुविधा न हो।देर शाम तक गूंजते रहे राष्ट्रभक्ति के तराने
जैसे.जैसे सूरज ढल रहा थाए तपसी धाम का माहौल और अधिक आध्यात्मिक और ऊर्जावान होता जा रहा था। सूरज श्रीवास्तवए सौरभ गुप्ताए रूपनारायण गौड़ए अभय चौधरीए राजन सिंहए रवि शुक्लाए प्रिंस जायसवालए राकेश सिंहए विपिन सिंहए परमानंद गुप्ता और शैलेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की सुरक्षाए स्वच्छता और अनुशासन को बनाए रखा। पूरा तपसी धाम परिसर ष्जय श्रीरामष् और ष्महायोगी आदित्यनाथ अमर रहेंष् के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान रहा।आयोजन की सफलता से गदगद विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंच से घोषणा की कि आज पहले दिन बस्ती के युवाओं ने 289 यूनिट रक्तदान करके इतिहास रचा है। लेकिन यह महोत्सव यहीं नहीं रुकने वाला है। यह तीन दिवसीय अनुष्ठान है। अगले दो दिनों में तपसी धाम की पावन धरती पर अखंड रामायण पाठए महाआरतीए सुंदरकांड और एक विशाल भंडारे का आयोजन होगाए जिसमें पूरा बस्ती जनपद आमंत्रित है।इस आयोजन की भव्यता तब और बढ़ गई जब पूनम सिंहए कंचन विश्वकर्माए अनुसूया पाण्डेयए और आरती देवी के नेतृत्व में महिलाओं की भारी टोली तपसी धाम पहुंची। केवल पुरुषों ने ही नहींए बल्कि इन महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान कर समाज को यह संदेश दिया कि राष्ट्र सेवा में आधी आबादी किसी से पीछे नहीं है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

