मोदी बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सांसद और नेता तक पहुंचे मंदिर
New delhi 10 june(rns)/- नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। सांसद बांसुरी स्वराज और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख भी पूजा में सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रार्थना की। दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी उनके साथ थे। उन्होंने आज सुबह मयूर विहार फेज 1 स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा की।
इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। उन्होंने उनके लंबे और सफल नेतृत्व काल की कामना की। नेताओं ने देश के विकास में उनके योगदान को सराहा। यह पूजा प्रधानमंत्री द्वारा बनाए गए नए रिकॉर्ड का सम्मान करने के लिए की गई। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज ब्रहमण समाज मंदिर में पूजा अर्चना की। जबकि चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने हनुमान वाटिका रामलीला मैदान में पूजा अर्चना की और पीएम की दीर्घायु एवं लम्बे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।

