अवैध संबंध के शक में दो निर्मम हत्याएं, एक को लाठी-डंडों से पीटा, दूसरी को खलबट्टे से उतारा मौत के घा
- जमशेदपुर 10 june (rns)/- । लौहनगरी में शक और आपसी विवाद के कारण महज़ कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो निर्मम हत्याओं से सनसनी फैल गई है। परसुडीह में जहां एक कान्वाई चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं एमजीएम थाना क्षेत्र में एक पति ने खलबट्टे से वार कर अपनी पत्नी की जान ले ली।
पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में अवैध संबंध के संदेह में एक कान्वाई चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहन सोरेन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था और यहाँ करनडीह में अपने भाई के घर पर रहता था।
पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। राजू मुर्मू को शक था कि मृतक मोहन सोरेन का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

