नई दिल्ली 12 June (Rns) । भारत और बांग्लादेश के बीच अवैध प्रवासियों को लेकर चल रहे तनाव के बीच दोनों देशों ने अपनी साझा सीमा पर बेहतर इंटेलिजेंस शेयरिंग और तालमेल के साथ पेट्रोलिंग के जरिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। यह सहमति शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में दी गई।
दरअसल, बांग्लादेश ने भारतीय अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे बिना सही प्रक्रिया के प्रवासियों को बॉर्डर पार भेजने की कोशिश कर रहे हैं। इससे 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद संबंधों को स्थिर करने और बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की पहचान करके उन्हें वापस भेजने की भारत की व्यापक कोशिशों में मुश्किलें आ रही हैं।
चार दिवसीय बैठक के बाद लिया गया फैसला
नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई चार दिवसीय बैठक हुई। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और भारत के बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने बातचीत को सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और भविष्योन्मुखी बताया

