प्रयागराज 12 जून (आरएनएस)। खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में दोहरी जीत दर्ज की है। एक अन्य मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने डीएसए ग्रीन को हराया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने शुक्रवार को अपने मैदान पर पहले मैच में 22 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन (जॉय पांडेय 23, आयुष्मान सिंह 22, अनुराग 3/19, आरुष 2/20, कौशल 2/36) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब की टीम 22 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन (देवांश मिश्रा 36, अनुराग 24, अथर्व तिवारी 2/08, अर्ज अब्बास, पार्थ सिंह व जॉय पांडेय एक-एक विकेट) पर सिमट गई। पराजित टीम के अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शाम को दूसरे मैच में खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने 21 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन (आयुष्मान सिंह 16, स्वप्निल विश्वकर्मा 14, गौरांग सिंह 13, अथर्व तिवारी 12, अब्दुल रहमान 2/17, अंश कुमार, अद्विक सिंह, जायान खान व स्वरित कुशवाहा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए ब्लू की टीम 21ओवर में 6 विकेट पर 99 रन (मोहम्मद बेलाल 21, हमजा इकबाल 20, स्वपनिल विश्वकर्मा 3/15, अनुराग यादव 2/11, अथर्व तिवारी 1/15) ही बना सकी।
डीएसए मैदान पर खेले गए मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 22 ओवर में चार विकेट पर 148 रन (अक्षित सिंह 55, दिव्यांश चौधरी 37 नाबाद, यशस्वी 25, रौनक व मोहम्मद रयान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए ग्रीन की पूरी टीम 14.3 ओवर में 80 रन (हर्ष 25, आयुष पाल 4/06, हनी 3/19, अधिराज यादव व शाश्वत तिवारी एक-एक विकेट) पर सिमट गई। आयुष पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

