धमतरी, 13 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे 12 साल बेमिसाल कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राम नगर वार्ड क्रमांक 07 स्थित श्रीराम बगीचा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों को संरक्षित एवं जीवित रखने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, शहर उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया, कार्यक्रम प्रभारी राजा माखिजा, अशोक चौधरी, शिव वर्मा, गेमू लाल कुजाम, प्रखर श्रीवास्तव, हैरी जोसेफ, प्रिंस भाटिया, अफसर खान, विनोद भारती, आदित्य पराते, तृप्ति पत्रे, करण कोशरे, शांति पत्रे तथा अब्दुल रफीक खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक जनआंदोलन है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
०


