दुर्ग,14 जून। दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास स्थित एनएच-53 पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।जानकारी के अनुसार, आरोग्य हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई और पेट्रोल टंकी में विस्फोट हो गया। हादसे में युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतक जिस बाइक पर सवार था उसका पंजीयन क्रमांक 07 3947 बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर अकेला सवार था।घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन क्रमांक छ्व॥ 05 ष्ठस् 0514 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवा दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

