बांदा 15 June (Rns) /- बांदा जिले में चंद्रावल नदी में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। इनमें दो सगे भाई-बहन भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार को चंद्रावल नदी में सिद्ध बाबा मंदिर के पास हुई। बच्चों में 14 वर्षीय माधुरी, 10 वर्षीय अंशु (दोनों सगे भाई-बहन) और 13 वर्षीय प्रतीक शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीमें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों की तलाश में जुटी रहीं। गोताखोरों ने तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

