पटना 15 June (Rns) । राजधानी के मुसल्लहपुर हाट में खान सर के कोचिंग सेंटर पर बवाल मामले में बेउर जेल में बंद रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है।
छोटे भाई प्रिंस यादव की एक दिन पहले नेपाल के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के एक दिन बाद पटना सिविल कोर्ट से उन्हें राहत मिली है।
2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में रौशन आनंद के अलावा उनके भाई प्रिंस यादव और कई अन्य आरोपित किए गए थे।
इसके बाद पुलिस ने 3 जून को रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 20 जून तक के लिए रोक लगा रखी है

