शिवपुरी 15 June (rns) । मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा हुआ। जबलपुर में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। इधर, शिवपुरी जिले में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जिले के गौर चौकी अंतर्गत सिलुआ घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में समा गए। मृतकों की पहचान सिलुआ चौड़ा निवासी सागर पटेल (18) और ध्रुव पटेल (19) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है। हंसते-खेलते दो युवाओं की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और उनके घरों में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नहाते समय दोनों युवक अचानक गहरे पानी में कैसे चले गए। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों ने घाट पर सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं।
जिले के दिनारा इलाके से लगभग 15 किमी दूर स्थित ग्राम सिनदउआ निवासी अनिकेत (11)पुत्र नारायण पाल अपने चचेरे भाई शिवकुमार (12) पुत्र लक्ष्मण पाल के साथ रविवार सुबह अपनी भैंसे चराने के लिए गांव के पास स्थित तालाब किनारे गया हुआ था। दोपहर 1 बजे तक जब दोनों वापस नहीं आए तो परिजन इनकी तलाश में तालाब किनारे पहुंचे। जहां दोनों के कपड़े तालाब के पास मिले।

