रायपुर, 15 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी, जिनमें राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। जनहित से जुड़े विषयों, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागीय मामलों को लेकर सदन में प्रश्नोत्तर और चर्चा का दौर चलेगा।

विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायकों से प्रश्न, ध्यानाकर्षण और अन्य कार्यसूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

राजनीतिक दृष्टि से भी यह मानसून सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आ सकते हैं। पांच दिवसीय सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी और प्रशासनिक विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
0

