एम सी बी- बिलासपुर, 15 जून (आरएनएस)। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने 15 जून 2026 को भारतीय रेलवे के समस्त 69 डिवीजनों में अभूतपूर्व एकजुटता और अनुशासन के साथ अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर डिमांड बैज लगाकर ड्यूटी किया। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्टेशन मास्टरों की आवाज़, उनका संकल्प और उनका अधिकार है।
सभी साथियों ने एक स्वर में प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब समय आ गया है इन मांगों का त्वरित और ठोस समाधान किया जाए।इसमें बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशन मास्टर साथियों ने भाग लिया ।
हमारी चार प्रमुख मांगें:
1. पूरे भारतीय रेलवे में सभी रिक्त पदों को भरकर जीरो वैकेंसी सुनिश्चित की जाए।
2. अमानवीय 12 घंटे के रोस्टर को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
3. बिना किसी सीलिंग के सभी को नाइट ड्यूटी अलाउंस प्रदान किया जाए।
4. स्ट्रीमलाइन प्रक्रिया के तहत आईआरटी एवं आईडीटी के सभी लंबित मामलों का तुरंत निपटारा कर, स्टेशन मास्टरों को उनके इच्छित स्थानों पर नियुक्त किया जाए।
यह सर्वविदित है कि भारतीय रेलवे की रीढ़ स्टेशन मास्टर आज भारी मानसिक और शारीरिक दबाव में कार्य कर रहा है।
वह हर परिस्थिति में सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर रेलवे को चला रहा है, लेकिन इसके बदले उसे मिल रहा हैं मानसिक तनाव, अत्यधिक कार्यभार, पारिवारिक दूरी और सामाजिक अलगाव।
आज स्थिति यह है कि स्टेशन मास्टर 100प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए भी अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रहा है।
एम एम मंसूरी जोनल संगठन सचिव
ने बताया कि यदि स्टेशन मास्टर सशक्त होगा, तभी भारतीय रेलवे सुरक्षित, समयबद्ध और सशक्त बनेगी। इसलिए आईसमा प्रशासन से आग्रह करता है कि इन मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

