कवर्धा/लोहारा,15 जून (आरएनएस)। कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना लोहारा और साइबर थाना कबीरधाम की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 42,200 रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 15 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर गुप्ता क्रेशर खदान रोड ईरीमकता क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।पुलिस ने मोटरस ाइकिल क्रमांक ष्टत्र09ष्ठ7772 पर सवार तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ की। उनकी पहचान अमृत कोसरे (34), भागवत सोनवानी (19) और राजाराम पाली (26) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों से 90 पौवा देशी प्लेन शराब (शोले ब्रांड) बरामद की गई, जिसकी मात्रा 16.200 बल्क लीटर और कीमत करीब 7,200 रुपये बताई गई। साथ ही 35 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना लोहारा में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

