(धमतरी)NAFIS तकनीक से लैस हुई पुलिस, फिंगरप्रिंट के जरिए अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान
(धमतरी),15 जून (आरएनएस)। अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित एक दिवसीय फिंगरप्रिंट कार्यशाला में जिले के 45 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अपराध स्थल से प्राप्त फिंगरप्रिंट के महत्व और उन्हें सुरक्षित रखने की वैज्ञानिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई।कार्यशाला में फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ एवं उप पुलिस अधीक्षक राकेश नरवरे ने बताया कि अपराध स्थल पर मिलने वाले उंगलियों के निशान कई मामलों में सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक साक्ष्य साबित होते हैं। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां प्रत्यक्षदर्शी, सीसीटीवी फुटेज या अन्य तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध नहीं होते, वहां फिंगरप्रिंट ही आरोपी को अपराध स्थल से जोडऩे का सबसे विश्वसनीय माध्यम बनता है।विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मियों को ‘चांस प्रिंट यानी अदृश्य या आंशिक फिंगरप्रिंट को सुरक्षित करने, संरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से दस्तावेजीकृत करने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान फिंगरप्रिंट किट के उपयोग का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (हृ्रस्नढ्ढस्) की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म देशभर के अपराधियों के फिंगरप्रिंट का केंद्रीकृत डेटाबेस है। अब अपराध स्थल से प्राप्त फिंगरप्रिंट को सिस्टम में अपलोड करते ही उसका मिलान राष्ट्रीय स्तर के रिकॉर्ड से कुछ ही मिनटों में किया जा सकेगा। इससे अंतरराज्यीय अपराधियों और संगठित गिरोहों तक पहुंचना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान होगा।प्रशिक्षण में जिले के सभी थाना एवं चौकियों से आरक्षक से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 45 चयनित पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित विवेचना से अपराधियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने और अदालत में अपराध सिद्ध करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।पुलिस का मानना है कि हृ्रस्नढ्ढस् जैसी हाईटेक तकनीक और प्रशिक्षित पुलिस बल के सहयोग से अपराधों की जांच अधिक प्रभावी, सटीक और त्वरित होगी, जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसने में सफलता मिलेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

