जांजगीर-चांपा, 15 जून (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी नैला पुलिस ने एक आरोपी को 45 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 3,600 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी नैला पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार सूर्यवंशी (52 वर्ष), निवासी दर्रीपारा वार्ड क्रमांक-02, चौकी नैला को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक रूद्र नारायण, डी. केश्वर साहू, संतोष प्रधान, रुपेश डहरिया तथा महिला आरक्षक शकुंतला नेताम का सराहनीय योगदान रहा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

