मानसा 16 June (Rns) । पंजाब के मानसा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मानसा महिला सेल की प्रभारी (इंचार्ज) इंस्पेक्टर बेअंत कौर की सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मानसा-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गांव माइसरखाना के पास हुआ। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इंस्पेक्टर बेअंत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ड्यूटी खत्म कर लौट रही थीं गांव, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार
मिली जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर बेअंत कौर मानसा में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद कार से अपने पैतृक गांव माइसरखाना वापस लौट रही थीं। कार वह खुद ड्राइव कर रही थीं। जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंचीं, उनकी कार पहले भूसे (तूड़ी) से भरी एक ट्रॉली से टकरा गई और इसके बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी।

