बदायूं,17 जून(आरएनएस)। उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपहर गांव जुनुइया स्थित करुआ पुल के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ई-रिक्शा में सवार पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
मुरावन नगला निवासी सात लोग ई-रिक्शा से कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौना भात मांगने जा रहे थे। करुआ पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

