अंबागढ़ चौकी,17 जून (आरएनएस)। जिले में अवैध नशा एवं शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल तथा एसडीओपी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में देशी शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदेही सीताराम साहू (पिता स्वर्गीय लखन लाल साहू), निवासी ग्राम गुंडरदेही को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 42 पौवा ‘शोलेÓ देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कूटी भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार जब्त शराब एवं वाहन की कुल कीमत 23,360 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जय कुमार सोनवानी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अमन नायक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारती माण्डले तथा आरक्षक क्रमांक 397 एवं 330 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

