धुले/मुंबई,18 जून(आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर मची भारी उठापटक के बीच एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा सामने आया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी चंद्रकांत रघुवंशी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सनसनीखेज दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कुशल नेतृत्व और बालासाहेब ठाकरे की मूल विचारधारा पर भरोसा जताते हुए आधिकारिक तौर पर शिवसेना के शिंदे गुट का दामन थाम लिया है।
रघुवंशी ने कहा, महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पूरी तरह सफल हो चुका है। इन 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है और मैं पार्टी में उनका दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने आगे तर्क दिया कि यदि किसी भी जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से काम करना है, तो उसे शिवसेना-भाजपा के इस मजबूत और राष्ट्रवादी गठबंधन के साथ ही आना होगा।
2022 जैसी बड़ी टूट की आहट और क्या है सांसदों का गणित?
महाराष्ट्र की सियासत में पिछले कुछ दिनों से ‘ऑपरेशन टाइगर’ शब्द को लेकर कयासों का बाजार बेहद गर्म था। अब इस ताजा घटनाक्रम ने साल 2022 की उस ऐतिहासिक बगावत की यादें ताजा कर दी हैं, जब एकनाथ शिंदे ने विधायकों के साथ मिलकर उद्धव सरकार को गिरा दिया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

