०पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक
कोंडागांव,18 जून (आरएनएस)। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ एवं पहुंचविहीन ग्राम बेचा में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं।शिविर में कुल 86 बकरियों का एंटेरोटॉक्सीमिया रोग हेतु टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 21 पशुओं को आवश्यक औषधियों का वितरण, 16 पशुओं का उपचार, 32 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा 8 बकरों का बधियाकरण किया गया।इस अवसर पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, मर्दापाल के प्रभारी डॉ. के. के. कोर्राम ने उपस्थित पशुपालकों को वर्षा ऋतु में पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके लक्षणों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का आग्रह किया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की।शिविर में एवीएफओ आलोक नेताम, संजीत मरकाम, परिचारक सनत कोर्राम तथा मोबाइल वेटरनरी यूनिट के खेमराज साहू सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

