सिवनी,20 जून(आरएनएस)। राजधानी दिल्ली के एक व्यापारी से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की टीम सिवनी पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फिरौती मांगने के लिए जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया था, वह सिवनी निवासी एक युवक के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि पुलिस जांच में अब तक युवक की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। कॉल करने वाले आरोपियों ने स्वयं को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें उपयोग किए गए मोबाइल नंबर की लोकेशन और पंजीयन संबंधी जानकारी सिवनी जिले से जुड़ी मिली।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

