० अवैध रूप से चल रहे कोयला भ_ो के खिलाफ भी कार्यवाही को रोकने के लिये दोषियों को मिल रहा राजनितिक संरक्षण
रायपुर, 20 जून (आरएनएस)। ग्राम आसौंदा वि.ख. तिलदा खरोरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है यहां पर लम्बे समय से अवैध लकड़ी तस्करो द्वारा शीतला मंदिर क्षेत्र नर्सरी परिसर में बड़े पैमाने पर अर्जुन, कहुआ, नीम इमली, बहेड़ा, करही, कसही एवं अन्य बहुमूल्य प्रजाति की लकडिय़ो को तस्करो द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध कटाई कर बेचा जा रहा है के संबंध में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दुलारी के पति सुरेन्द्र वर्मा द्वारा वन मंडला अधिकारी एवं रेंजर द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ग्राम वासियों ने शासन से मांग की है कि वन विभाग द्वारा पूरी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाये, अवैध भट्टा संचालन करने वाले जितेन्द्र चंद्राकर एवं अन्य भ_ा मालिकों के खिलाफ जब्त लकड़ी की वास्तविक कीमत बताई जाये एवं अवैध रूप से भट्टा संचालको एवं अवैध लकड़ी तस्करो के खिलाफ मामला संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारी कड़ी कार्यवाही करें.
संदीप शर्मा
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

