कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए साल 2027 काफी खास होने वाला है। एक तरफ करण जौहर के साथ उनकी चर्चित फिल्म नागजिला वैलेंटाइन सप्ताह में दर्शकों का दिल जीतने आएगी। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म कैप्टन इंडिया पर एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। बता दें, इस फिल्म का ऐलान 5 साल पहले किया गया था और तब से फैंस इसपर अपडेट पाने के लिए उत्साहित थे। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख बता दी है।
चक दे! इंडिया और रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर जैसी फिल्मों के लिए मशहूर शिमित अमीन ने कैप्टन इंडिया के निर्देशन की जिम्मेदारी उठाई है। फिल्म की रिलीज तारीख तय हो गई है और यह 13 अगस्त, 2027 को स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत में रिलीज होगी। इसे टी-सीरीज और बावेजा स्टूडियो द्वारा मिडनाइट चाय फिल्म्स लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

