रायगढ़, 22 जून (आरएनएस)। रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक यात्री और कैंटीन कर्मचारी के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में यात्री मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, चारलापाली से दरभंगा जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर रुकी हुई थी। इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री पीने का पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा था। पानी लेने को लेकर उसकी स्टेशन स्थित कैंटीन के एक कर्मचारी से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद जल्द ही उग्र हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते यात्री और कर्मचारी के बीच जमकर मारपीट होने लगी, जिससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों में भी हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही त्रश1द्गह्म्ठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल क्रड्डद्बद्य2ड्ड4 क्कशद्यद्बष्द्ग (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि हंगामे और मारपीट के दौरान संबंधित यात्री अपनी ट्रेन में वापस नहीं चढ़ पाया, जिसके चलते उसकी ट्रेन छूट गई। जीआरपी पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और विवाद की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

