बलौदाबाजार, 22 जून (आरएनएस)। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कुमारी काजल ठाकुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बलौदाबाजार के चांपा स्कूल में व्यवसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि काजल ठाकुर की नियुक्ति पिछले वर्ष संविदा शिक्षिका के रूप में हुई थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने अपने कमरे में पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी सेठ्ठ निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

