बिलासपुर, 22 जून (आरएनएस)। थाना रतनपुर पुलिस ने आम रास्ते में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 जून 2026 को दोपहर करीब 01:30 बजे थाना रतनपुर को सूचना मिली कि बैरागबन करैहापारा आम रास्ते में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू लेकर राहगीरों को दिखाकर भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विष्णु यादव ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और प्राप्त निर्देशों के अनुसार पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने बैरागबन करैहापारा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु साहू पिता कौशल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी टेकर, थाना सीपत, जिला बिलासपुर बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह एवं आरक्षक धनराज कुम्भकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

