एमसीबी, 22 जून (आरएनएस)। हत्या के प्रकरण में कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक झा (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी मती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
मामले में प्रार्थिया प्रमिला गोंड निवासी ग्राम कठौतिया थाना मनेन्द्रगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14 जून 2026 की रात करीब 01 बजे उसका पति राजकुमार गोंड शराब के नशे में घर जाने की बात को लेकर विवाद के बाद घर से निकल गया था। तलाश के दौरान वह ग्राम बिछली पहुंची, जहां रात करीब 03 बजे उसका पति सड़क किनारे मिला।
इसी दौरान ग्राम बिछली निवासी गजरूप सिंह एवं अन्य लोगों ने चोरी के संदेह में राजकुमार गोंड को रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का एवं डंडे से मारपीट की। घटना में प्रार्थिया एवं उसके पति को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर हालत में राजकुमार गोंड को जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 18 जून 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच एवं चिकित्सकीय दस्तावेजों के आधार पर मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई।
विवेचना के दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण, मर्ग पंचनामा एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी गजरूप सिंह एवं मनोज सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी—
गजरूप सिंह पिता स्व. हरिलाल सिंह, उम्र 68 वर्ष, निवासी बिछली पटेलपारा, थाना मनेन्द्रगढ़।
मनोज सिंह पिता नारायण सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिछली पटेलपारा, थाना मनेन्द्रगढ़।
कौशल सिंह पिता सुद्धू सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिछली पटेलपारा, थाना मनेन्द्रगढ़।
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पाटले, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सोमी वर्मा, एएसआई शोभराम लकड़ा, एएसआई अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रिन्स राय सहित पुलिस टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एमसीबी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

