रायपुर, 22 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बिजरवार निवासी किसान दुर्गेश यादव के जीवन में भी इस योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है।
सीमित कृषि भूमि होने के बावजूद दुर्गेश यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पहले खेती के लिए बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनकी परेशानियों को काफी हद तक कम किया है।
दुर्गेश यादव बताते हैं कि योजना के तहत उन्हें प्रत्येक तीन माह में दो हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त होती है। खेती के महत्वपूर्ण समय पर मिलने वाली यह राशि बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि पहले कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने में कठिनाई आती थी, लेकिन अब योजना से मिली सहायता के कारण खेती का काम बेहतर तरीके से किया जा रहा है। इससे खेती की लागत कम हुई है और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी मदद मिल रही है।
दुर्गेश यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों में आत्मविश्वास बढ़ा है। नियमित आर्थिक सहयोग मिलने से किसान खेती को बेहतर योजना के साथ कर पा रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं।
उन्होंने इस योजना को किसानों के लिए लाभकारी पहल बताते हुए कहा कि यह छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समय पर मिलने वाली सहायता से किसान खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बना पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण भारत के लाखों किसानों की तरह गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के किसान दुर्गेश यादव के जीवन में भी नई उम्मीद, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

