बिलासपुर, 22 जून (आरएनएस)। सरकंडा पुलिस ने सूने मकानों में चोरी एवं उठाईगिरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 नग महंगे स्मार्टफोन, कीमती घडिय़ां और नकदी बरामद की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पहला मामला:
प्रार्थी तारकेश्वर साहू निवासी जोरापारा सरकंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उनके कमरे में घुसकर श्याओमी (रूद्ब) और सैमसंग कंपनी के मोबाइल, दो हाथ घड़ी एवं नगदी रकम सहित करीब 40,400 रुपये का सामान चोरी कर ले गया।
सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नूतन चौक के पास घेराबंदी कर चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी निखिल सोनी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल, दो घड़ी एवं नकदी रकम बरामद की।
दूसरा मामला:
प्रार्थी रामनारायण मिंज निवासी अशोक नगर सरकंडा ने 02 जून 2026 को घर से पोको और मोटोरोला कंपनी के मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में संदेही महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि वह महंगे मोबाइल रखने और नशे का आदी है। उसने अशोक नगर, खमतराई, स्वर्णिमा कॉलोनी और बगदई मंदिर के पास सूने मकानों एवं कमरों से लगातार 09 स्मार्टफोन चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ङ्कद्ब1श, क्कशष्श, रूशह्लशह्म्शद्यड्ड, ह्रश्चश्चश, क्रद्गड्डद्यद्वद्ग ड्डठ्ठस्र ढ्ढठ्ठद्घद्बठ्ठद्ब3 कंपनी के 09 मोबाइल फोन, कुल कीमत करीब 52,499 रुपये बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी:
1. निखिल सोनी पिता स्व. अशोक सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुक्तिधाम के पास, रामदुलारे स्कूल, सरकंडा, बिलासपुर।
2. महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू पिता श्याम मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी तिफरा यदुनंदन नगर, सिरगिट्टी, बिलासपुर।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई में थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०


