नईदिल्ली,22 जून(आरएनएस)। अमेरिका ने भारत के लिए 42.8 करोड़ डॉलर (करीब 4,440 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य के 2 रक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दी है। इस मंजूरी से भारत के पास पहले से मौजूद एम777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपखाने और अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों के रखरखाव और परिचालन पर ध्यान दिया जाएगा। प्रस्तावित समझौते में नए हथियारों की बिक्री शामिल नहीं है, बल्कि रसद, तकनीकी सहायता, मरम्मत, प्रशिक्षण और दीर्घकालिक समर्थन से भारतीय सेना के पास मौजूद उपकरणों को बनाए रखना है।
हॉवित्जर के लिए 230 मिलियन डॉलर (करीब 2,180 करोड़ रुपये) के पैकेज में स्पेयर पार्ट्स, रिपेयर, ट्रेनिंग, टेक्निकल मदद आदि शामिल है। अपाचे हेलीकॉप्टर के लिए 198.2 मिलियन डॉलर (करीब 1,877 करोड़ रुपये) का पैकज है, जिसमें रखरखाव, लॉजिस्टिक्स, ट्रेनिंग और सपोर्ट शामिल है। साथ ही प्रशिक्षण, फील्ड सेवा सहायता, डिपो स्तर की क्षमताएं और संबंधित कार्यक्रम सहायता भी मिलेगी। प्रस्ताव वाशिंगटन की विदेश नीति और सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख रक्षा साझेदार है।
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और एक प्रमुख रक्षा साझेदार की सुरक्षा में सुधार करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी। यह हिंद-प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बनी हुई है। पैकेज भारत को वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

